Local News

ग्रामीण सेवा शिविर- सामलाती भूमि का हुआ विभाजन

ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन

July 1, 2026

1 min read

Share:
ग्रामीण सेवा शिविर-  सामलाती भूमि का हुआ विभाजन
लूणदा। कस्बे मे पंचायत मुख्याल पर ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान शिविर प्रभारी कानोड़ तहसीलदार वक्ताराम पुरोहित थे।  शिविर के दौरान राजस्व टीम ने धाकड़ों का खेड़ा निवासी तारा पत्नी पुष्कर लाल धाकड़ व शांति लाल धाकड़ के सामलाती भुमि के विभाजन में वर्षो से आपसी सहमती नहीं थी। जिस पर प्री कैम्प में राजस्व टीम के आग्रह पर दोनों पक्ष राजस्व सेवा शिविर में उपस्थित हुए एवं कानोड तहसीलदार ने भुमि विभाजन का महत्व समझाते हुए समझाइश की, जिसे दोनोें पक्ष आपस में सहमत हुए और विभाजन दस्तावेज पर हस्ताक्षर करके विभाजन हेतु आवेदन किया। जिसके बाद शिविर प्रभारी के निर्देश पर विभाजन स्वीकृत कर पटवारी को नामातंरण दर्ज हेतु निर्देशित कर नामांतरण खुलवाया । इस पर दोनों पक्षों ने शिविर प्रभारी का धन्यवाद ज्ञापित किया। शिविर के दौरान पंचायत प्रसार अधिकारी शम्भु लाल मीणा, रैवैन्यु इंस्पेक्टर मदनगिरी गोस्वामी, प्रशासक प्रतिनिधि किशन लाल धाकड़, ग्राम विकास अधिकारी मनीष कुमार, पटवारी प्रदीप यादव, कृषि पर्यवेक्षक मनोहर लाल नायक, सहित चिकित्सा, शिक्षा, जलदाय विभाग, वेटेनरी आदि अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। 

ADVT-
Image


Share:

Related Articles

इमली मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा, शिक्षक की मौत, रिश्तेदार घायल
Local News

इमली मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा, शिक्षक की मौत, रिश्तेदार घायल

Sep 10, 2026
कैसी व्यवस्था - पत्थरों और गाजर घास के बीच हुआ राष्ट्र पर्व, जर्जर भवन गिराने के एक साल बाद भी नए भवन का इंतजार
Local News

कैसी व्यवस्था - पत्थरों और गाजर घास के बीच हुआ राष्ट्र पर्व, जर्जर भवन गिराने के एक साल बाद भी नए भवन का इंतजार

By Yuvraj Pachori|Aug 15, 2026
इलाज के दौरान नाबालिग की मौत, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप
Local News

इलाज के दौरान नाबालिग की मौत, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

Aug 10, 2026
उदपुरा में लाखों के सोने-चांदी के जेवर पार, तिजोरी तोड़कर चोरी की बड़ी वारदातBREAKING
Local News

उदपुरा में लाखों के सोने-चांदी के जेवर पार, तिजोरी तोड़कर चोरी की बड़ी वारदात

By Yuvraj Pachori|Jul 21, 2026